त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में 23 फरवरी को मतदान… 119 पंचायत अंतर्गत 308 मतदान केन्द्रों के लिए 22 फरवरी को मतदान दल रवाना होंगे

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के धमधा विकासखण्ड में तृतीय चरण का मतदान रविवार 23 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में दुर्ग जिले में तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। रविवार 23 फरवरी को होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को शनिवार 22 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय महाविद्यालय धमधा से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। धमधा विकासखण्ड में रविवार 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 308 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान अधिकारियों के द्वारा मतगणना की जाएगी। तृतीय चरण में पंच-सरपंच के अलावा 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होगा। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...