CG- स्कूल में नौकरी: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों के लिए 31 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू… कोऑर्डिनेटर कम काउंसलर के पदों पर होगा चयन… पढ़िए डिटेल्स

रायपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिला के पं.आर.डी. तिवारी, बी.पी.पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैम्प तथा नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव रायपुर में कोऑर्डिनेट कम काउंसलर के पद हेतु योग्यताधारी आवेदकों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति द्वारा निर्धारित एक मुश्त मासिक मानदेय पर किया जाना है।

31 मई को शासकीय महिला पॉलीटेक्नीक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में सबेरे 9 बजे से 10.30 बजे तक पंजीयन, 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि इंटरव्यू का विस्तृत विवरण https://raipur.gov.in पर देखा जा सकता है। कोऑर्डिनेटर कम काउंसलर के पद पर उक्त पाँचो स्कूल में एक-एक पदों के लिए अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदक अपने शैक्षणिक एवं व्यवसायिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त साक्षात्कार स्थल में प्रातः 9 बजे अपनी उपस्थिति देकर पंजीयन करा सकते है। उन्होनें बताया कि पृथक से आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...