काम की खबर: भिलाई में दो दिन पानी बंद… इस वजह से लिया जाएगा शट डाउन, पढ़िए डिटेल

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में दो दिन पेय जल आपूर्ति बाधित रहने वाली है। 28 जून यानि बुधवार को द्वितीय पाली में एवं गुरुवार 29 जून को दोनों पाली में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। शिवनाथ इंटक वेल जल शोधन संयंत्र से आने वाली रा वाटर पाइप लाइन 1200 एमएम डाया पुलगांव चौक से नयापारा चौक के बीच लीकेज हो गया है। इसके मरम्मत एवं संधारण के लिए शट डाउन किया जाएगा ताकि पाइपलाइन के लीकेज का मरम्मत अतिशीघ्र किया जा सके।

लीकेज का संधारण 28 जून 2023 को किया जाएगा जिसके लिए इंटक वेल एवं जल शोधन संयंत्र पूर्ण रूप से बंद रहेगी। जिसके चलते निगम क्षेत्र में दिनांक 28 जून 2023 को द्वितीय पाली में तथा दिनांक 29 जून 2023 को प्रथम एवं द्वितीय पाली में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त को जल प्रदाय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तथा अन्य जल स्रोतों से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...