CG में प्रेमी जोड़े की मिली लाश: घर वालों ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका के घर जा कर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही है जांच

CG में प्रेमी जोड़े की मिली लाश

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला लालपुर के बिजराकापा की है। बताया जा रहा है की प्रेमिका के घर पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की लाश मिली है। ऐसे में पुलिस अब घटना की जांच में जुट गयी है। लड़की का नाम धनेश्वरी ध्रुव है, जबकि लड़के का नाम दुकालू धीवर है। जानकारी के मुताबिक लड़का दुलाकू बिलासपुर का रहने वाला है, जबकि लड़की धनेश्वरी बिजराकापा कला की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक धनेश्वरी और दुकालू का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों से जब शादी करनी चाही, तो दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद दोनों काफी परेशान चल रहे थे। सोमवार को दुकालू अपनी प्रेमिका धनेश्वरी के घर पहुंचा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि प्रेमिका के घर पर लाश मिली है, लिहाजा पुलिस मामले की दूसरे एंगल से जांच कर रही है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...