दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने 25 जुलाई को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात का दबाव कम करने और सुगम आवागमन के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं –
1. राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंजोरा बाईपास – पुलगांव चौक – अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर
2. बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर
3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई से रायपुर जाने वाले वाहन: अहिरवारा मोड़ – कुम्हारी – मुरमुंडा चौक – कोचेबंद – मलपुरी कला – भालेसर – कंडरका चौक – पथरीडी – उरला – बिरगांव – रायपुर
4. भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के लिए: उतई – सेलूद – फूंडा – मोतीपुर मार्ग
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा से पहले पर्याप्त समय लेकर निकलें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश न करें।