छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: दुर्ग सहित कई जिलों में हो सकती है बरसात… मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट… पढ़िए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर से करवट लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश और ओले गिर रहे हैं। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी कुछ दिन और रहने वाला है। 18 मार्च यानी आज और कल 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक दिन का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

19 मार्च- सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

20 मार्च- जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

इससे पहले रविवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई। रायगढ़ में करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पुसौर और सहसपुर लोहारा में भी 10 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। रायपुर समेत कई जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...