मौसम अपडेट : 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश जारी है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेश के सभी नदी-नाले और डैम उफान पर है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version