पश्चिम प्रखंड श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक : रामनवमी की तैयारी को लेकर किया गया मंथन, सुंदर कांड रामायण की हुई प्रस्तुति

भिलाई। रामनवमी की भव्य शोभायात्रा को लेकर श्री राम जन्म उत्सव समिति पश्चिम प्रखंड की बैठक का दौर लगातार चल रहा है l इसी कड़ी में सेक्टर 8 स्थित वार्ड 68 गोल मार्केट स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक आहुत की गई। बैठक की शुरुआत के प शिवांजलि मानस परिवार द्वारा सुंदरकांड के प्रस्तुति दी गई। इसमे समिति के सदस्य सेक्टर 8 निवासी डकेशवर वर्मा ने सनातन धर्म के महत्व बताया।

समिति के इस पहल की तारीफ की गई। प्रखंड के अध्यक्ष तिलक राज यादव ने 101 मंदिरों से भव्य शोभायात्रा के लक्ष्य को लेकर लगातार मंदिर समिति की बैठक ले रहे हैं। इसमें उसने कहा कि समिति 1986 से रामनवमी को लगातार 1100 मंदिरों से भव्य शोभायात्रा निकालकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराई है।

छाया पार्षद दिनेश चमेली गौतम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी को बचपन में उनकी माता सुंदर नाम से पुकारती थीं l लंका में अशोक वाटिका में सीता जी को जहां रखा गया था, उस पर्वत का नाम भी सुंदर था। इसलिए आगामी 10 अप्रैल को होने वाली भव्य शोभायात्रा भी मंदिर समितियों के सहयोग से बहुत ही भव्य और सुंदर होगा l

प्रसाद और भोग वितरण मोहन विलास होटल के सौजन्य इसमें सेक्टर 8 निवासी सहित कार्यकारी सदस्य सुजय सिंह, पंडित प्रदीप मिश्रा, प्रखंड के महामंत्री दिनेश यादव, श्याम माल लेकर, युवा शाखा अध्यक्ष शिवराम, पिंटू जाल, जगीरा, उपाध्यक्ष नवनीत हरदौल, हेमंत, टांकेश्वर वर्मा, बसंत आस मानिकपुरी, रवि नाग, जयप्रकाश गुप्ता, रेहान अहमद, अंश पांडे, आयुष यादव, महिला शाखा व पूर्व पार्षद उपासना साहू, पुष्पा पटेल, ज्योति ठाकुर, चमेली गौतम व मंदिर समिति की महिला सदस्य उपस्थित हुईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...