जब CM साय से मिलने पहुंचे जशपुर के अनेर सिंह… अनेक यात्राएं, साथ गुजारे दिन, राजदूत की सवारी और 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियों पर जमकर हुई बात… सुखद मुलाकात में दोनों हुए भावुक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा। जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया।
इस दौरान कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई… 5...

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दो कर्मचारियों...

भाजपा ने आयोजित किया ‘आपातकाल का काला दिवस’, प्रदेश...

रायपुर। BJP ने मंगलवार को 25 जून, 1975 को देश पर थोपे गए आपातकाल की ज्यादतियों और यंत्रणा की देश को एक बार फिर...

भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के...

भिलाई। भिलाई निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के निवास पर आज अचानक भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह अचानक पहुंच...

भिलाई का रूंगटा डेंटल कॉलेज बना सेंट्रल इंडिया का...

भिलाई। भिलाई का रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च इंडिया को इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा मध्य भारत के प्राइवेट डेंटल कॉलेज में प्रथम...

ट्रेंडिंग