भिलाई का रूंगटा डेंटल कॉलेज बना सेंट्रल इंडिया का सर्वश्रेस्ठ डेंटल कॉलेज…! इंडिया टुडे पत्रिका में मिला प्रथम स्थान

भिलाई। भिलाई का रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च इंडिया को इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा मध्य भारत के प्राइवेट डेंटल कॉलेज में प्रथम स्थान दिया गया एवं पूरे भारत के सभी डेंटल कॉलेज में 45 व स्थान दिया गया l संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री संजय रुंगटा ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान की पूरी टीम को बधाई दी शैक्षणिक उत्कृष्ठता और नवीन अनुसंधान पर लगातार जोर देने के साथ एक मजबूत और मेहनती प्रबंधन द्वारा समर्थित कॉलेज में शीर्ष दंत चिकित्सा संस्थानों में से एक है l कॉलेज के डीन डॉक्टर कार्तिक कृष्ण एम ने कहा समर्पित और कुशल शिक्षकों के निर्देशन में कॉलेज के छात्र न केवल विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लगातार शीर्ष रैंक हासिल कर रहे हैं बल्कि विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में पुरस्कार और प्रशंसा भी हासिल कर रहे हैं। विगत दिनों शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई को NAAC मान्यता में प्रतिष्ठित ए ग्रेड प्रदान किया गया। “NAAC टीम द्वारा अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों और परिसर के बुनियादी ढांचे के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया।” ज्ञात हो कि रूंगटा डेंटल कॉलेज में सभी लेक्चर हॉल पूणतः एयर कंडिशन्ड है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...