भेंट-मुलाकात: जब मुख्यमंत्री बघेल ने किसान बालाराम के घर की बाड़ी के कोईलार और चेंच भाजी का लिया स्वाद… सरपंच हीरामती बोली – ‘नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी‘ योजना से किसानों को मिल रहा काफी लाभ

रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड में भेंट-मुलाकात के दौरान सकोला गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान बालाराम के घर भोजन किया। उन्होंने कोईलार, चेंच तथा मुनगा भाजी का स्वाद लिया।

बारिश के मौसम में अरहर की दाल, चावल और उड़द बड़ी के साथ स्वादिष्ट भाजी का सेवन वाकई मन को प्रसन्न करने वाला था। घर की सदस्य और सकोला गांव की सरपंच हीरामती ने बताया कि घर के पीछे ही बाड़ी है जिसमें मुनगा, चेंच भाजी, कोइलार भाजी, भिंडी, बरबट्टी आदि सब्जियां लगाएं हैं। हीरामती ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर की बाड़ी की चेंच, कोईलार और मुनगा भाजी खिला कर प्रसन्न कर दिया।

सरपंच हीरामती ने बताया कि शासन की ‘नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी‘ योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। बाड़ी योजना से प्रेरित होकर गांव का हर किसान घर के पीछे खाली जमीन पर सब्जी-बाड़ी लगा रहे हैं। इससे घर के लोगों को न केवल पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां मिल रही हैं, बल्कि इनकी बिक्री से कमाई भी हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...