CG – प्रेमिका ने भागने से किया मना तो प्रेमी ने दे दी जान: 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड… गर्लफ्रेंड को भगाकर करना चाहता था शादी… मना किया तो युवक ने LIVE आकर की आत्महत्या

प्रेमिका ने भागने से किया मना तो प्रेमी ने दे दी जान

डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है।‌ प्यार में धोखा खाने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपने मोबाइल पर एक लाइव वीडियो बनाया है। जिसमें आत्महत्या करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित जयनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि यह छात्र महावीरपुर के अजिरमा का रहने वाला था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला 17 वर्षीय अखिलेश अपने घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह एक लड़की से बेहद प्यार करता था और उसे भागकर अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। इस घटना के बाद परिजनों ने छात्र को फंदे से उतार कर अंबिकापुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वही आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

वही जब पुलिस ने पूरे मामले को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की तो इस बीच लड़के के मोबाइल में खुदकुशी के वीडियो की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह किसी नाबालिक को पसंद करता था दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि किशोरी दूसरे जाति की थी, जिस वजह से लड़की ने शादी करने से मना कर दिया था। इसी बात से दुखी होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर छात्र के पिता और परिजनों से आगे की पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...