CG – खेत में घुसी दो गाय, तो नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने मारी गोली… पहले भी आ चुका है कांग्रेस नेता के पति का गोहत्या में नाम… पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गायों पर एयरगन से हमला करने का मामला सामने आया है। गायों ने फसल को नुकसान पहुंचाया तो नपा अध्यक्ष के पति ने गायों को एयरगन से शूट कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि, परम मिंज आदतन अपराधी है। पहले भी वह जेल जा चुका है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयरगन को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के मिशन रोड निवासी उमेश की दो गायें चरते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर मनी मिंज के खेतों में घुस गई। इससे आक्रोशित नपा अध्यक्ष के पति परम मिंज ने एयरगन निकालकर दोनों गायों पर 5 गोली मार दी। दोनों गायों को एयरगन की गोलियां लगी हैं।

बलरामपुर पुलिस ने प्रार्थी उमेश की रिपोर्ट पर आरोपी परम मिंज के खिलाफ धारा 325 बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। परम मिंज को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने घटना की निंदा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, गायों के साथ ऐसी क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि गाय खेत में घुस गई थी तो उन्हें कांजी हाउस भेजा जाना था। गायों पर एयरगन से गोलियां चलाना निंदनीय घटना है।

ASP शैलेंद्र पांडे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर मणि मिंज के पति के खिलाफ दो गायों पर एयरगन से गोली मारने की शिकायत मिली थी। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

हत्या के प्रयास के आरोपी “लल्लू” गिरफ्तार… पुरानी रंजिश...

भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र...

IED बलास्ट घटना की जांच करेगी SIA, ASP आकाश...

रायपुर. नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी. इसका आदेश गृह विभाग ने जारी...

छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव 16 से, मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

ट्रेंडिंग