BJP के बाद कब आएगी कांग्रेस के MLA कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट? इस दिन प्रदेश आ रहे राहुल गांधी और खड़गे… KC वेणुगोपाल ने कहा, इस बार 75 सीट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने विधयकों के पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसेक बाद अब सभी को कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। शनिवार को इसकी तैयारी को लेकर एक मीटिंग संपन्न हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। केसी वेणुगोपाल, अजय माकन ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक में जानकारी दी है। इसके साथ ही 2 सितंबर को राहुल गांधी और 8 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, हमारा एक ही लक्ष्य है इस बार हमें प्रदेश में 75 सीट जितनी है। प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि, हर रिपोर्ट में हमें 75 प्लस सीटें मिल रही है।

जानिए कैसा होगा टिकट वितरण का प्रोसेस?

  • 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी नामों का पैनल PCC को देगी
  • 3 सितंबर को प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी, उसमें पहले लिस्ट निकालने के लिए एक्सरसाइज होगी
  • 4 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी, यहां से रिकमेंडेशन सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेज देंगे
  • सितंबर के पहले सप्ताह में 6 तारीख को पहली लिस्ट जारी की जाएगी

इस बैठक में कुमारी सैलजा, ​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल रहे।

कांग्रेस में आवेदन प्रक्रिया जारी
17 अगस्त से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 22 अगस्त तक चलेगी। टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जा रहे हैं। किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों की सीधी सिफारिश नहीं चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...