दुर्ग में सड़क हादसे में युवक की गई जान: एक्टिवा और तेज रफ़्तार बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत… ड्राइवर फरार; 4 लाख रूपए मुआवजें की CM बघेल ने की घोषणा

दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमे एक युवक की जान चली चली गयी है। घटना रविवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि पाटन के मुख्य भीड़ वाले बाजार भरर चौक में आज एक भरत यादव नाम का युवक एक्टिवा में था उसको बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में युवक को पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर ही बोलेरो का ड्राइवर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पाटन पुलिस ने गाड़ी थाना में खड़ी कराई है। CM भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। आपको बता दें पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधायकी क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन के समीपस्थ ग्राम खमरिया निवासी भरत यादव अपनी एक्टिवा गाड़ी से आ रहा था तभी एक बोलेरो गाड़ी जो कि पाटन के आत्मानंद चौक से भरर चौक की ओर जा रहा था वह शौर्य रेस्टोरेंट के पास एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक्टिवा सवार भरत यादव की स्थिति काफी गंभीर हो गई जिसे घायल अवस्था में तत्काल लोगों ने पाटन अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक डरकर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो को पाटन पुलिस थाने ले गई। मामले को लेकर पुलिस की विवेचना फिलहाल जारी है ड्राइवर का अब तक पता नहीं चल पाया है।

CM बघेल ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...