भिलाईवासियों के लिए जरुरी खबर: पानी सप्लाई की टाइमिंग में हुआ बदलाव… डेंगू के बढ़ते मरीज के बाद लिया गया फैसला

भिलाई। भिलाईवासियों के लिए पानी सप्लाई के टाइमिंग को लेकर जरुरी खबर सामने आ रही है। भिलाई डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी लोगों को अपने घरों की पानी की टंकी साफ करने को कहा है। इसके लिए बीएसपी ने वॉटर सप्लाई का समय भी सुबह की जगह दोपहर को कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक दोपहर में पानी सप्लाई से लोग रात का पानी पूरा उपयोग कर लेंगे और उसके बाद खाली टंकी को अच्छे तरीके से साफ कर पाएंगे। इससे डेंगू का लार्वा नहीं पनपेगा।

टाउनशिप में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके चलते भिलाई निगम ने ये फैसला लिया है। सबसे अधिक खतरा सेक्टर 2 क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसलिए 22, 29 अगस्त और 5 सितंबर को पानी की सप्लाई सुबह की जगह दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच की जाएगी। पानी सप्लाई का समय सप्ताह में एक बार इसलिए बदला गया है, जिससे लोग पानी टंकी को सुबह अच्छे से साफ कर सकें और उसके बाद दोपहर में उसे फिर से साफ पानी से भर सके। इससे डेंगू का लार्वा खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...