छत्तीसगढ़ का अगला CM कौन ? विधायक दल की बैठक शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन का आया बयान – इस बार भाजपा भी बनाएगी डिप्‍टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगला सीएम कौन होगा इसके लिए मंथन शुरू हो चूका है। प्रदेश में विधायक दल की बैठक शुरू हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। रमन सिंह ने पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पार्टी जो फैसला करेगी, वो मुख्यमंत्री बनेगा।

मुख्यमंत्री पद को लेकर रमन सिंह ने कहा कि-

पार्टी पर्यवेक्षक आये हुए हैं, वो विधायकों से बात करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ही मुख्यमंत्री को लेकर फैसला होगा। पर्यवेक्षक आये हैं, वो विधायकों से बात करेंगे और फिर मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय होगा। नामों को लेकर तो कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन जो विधायक दल और संगठन तय करेगा, वहीं मुख्यमंत्री बनेगा। डिप्टी सीएम भी बनेगा।

उधर, प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में पर्यवेक्षकों और विधायकों की वन टू वन मिटिंग शुरू हो चुकी है। पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्‍यंत कुमार गौतम प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में अलग-अलग कमरों में विधायकों से बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक-एक पर्यवेक्षक 18-18 विधायकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद विधायकों से सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर भी कराया जाएगा। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी। इस प्रक्रिया में एक से दो घंटे का वक्‍त‍ि लग सकता है। चर्चा है कि 4 बजे पर्यवेक्षक प्रेसवार्ता को संबोधित कर सकते हैं।

कुछ देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल के जवाब में भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा किअभी विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में तय होगा। इससे पहले भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट,...

बिलासपुर। न्याय के मंदिर माने जाने वाले कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला वकील और महिला...

Durg News: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मां की मौत हो गई। कुम्हारी के कुगदा गांव की रहने वाली महिला ने...

मानसून आते ही दिखा बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का...

रायपुर। मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर...

छत्तीसगढ़ के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास… देश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ केबलौदाबाजार के रहने वाले युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़...