7 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार: दो बच्चों को ले गई साथ, 23 साल पहले हुई थी शादी, सास के इस कदम से बहू परेशान

7 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

डेस्क। यूपी के श्रावस्ती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई. वो अपने साथ दो बच्चों को ले गई है. उसके सबसे बड़े बेटे की कुछ साल पहले शादी हुई थी. महिला के इस कदम से उसकी बहू बहुत आहत है. महिला के पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

दरअसल, जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक के साथ 23 साल पहले महिला की शादी हुई थी. उसके पति का कहना है कि शादी के बाद उसने पत्नी के बारे में ससुराल में कई बार शिकायत की. मगर, किसी ने उसे समझाया नहीं. इसी बीच उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई.

‘पत्नी के मां-बाप से उसे धमकी मिलने लगी’
इस पर वो करीब एक साल पहले पत्नी से दूर जाकर बहराइच में मजदूरी करने लगा. 28 नवंबर को जब पत्नी के फरार होने की सूचना मिली तो वो घर आया. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के मां-बाप से उसे धमकी मिलने लगी. तब तंग आकर उसने 8 दिसंबर को मामले में मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी.

महिला के 7 बच्चे, दो को साथ ले गई है
शादीशुदा महिला के 7 बच्चे हैं. इनमें से दो बच्चों को साथ ले गई है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है. महिला के सबसे बड़े बेटे की कुछ साल पहले शादी भी हो चुकी है. जिसकी पत्नी अपनी सास के इस कदम से बहुत आहत है. वहीं महिला के पति ने मल्हीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...

महादेव घाट पुल के उपर चल रहा पानी, आवागमन...

दुर्ग। लगातार बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस...

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...