CG – प्यार का ऐसा चढ़ा परवान की कर दी पति की हत्या: महिला ने प्रेमी संग पति को उतार दी मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने लाश को फंदे पर लटका कर आत्महत्या बताने की कोशिश की, फिर…

प्यार का ऐसा चढ़ा परवान की कर दी पति की हत्या

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के GPM जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। इतनी ही नहीं मर्डर के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की गयी है। पति के लाश को घर के पीछे बाड़ी में फांसी के फंदे पर लटका दिया, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला पेंड्रा थाना इलाक़े के पनकोटा गांव का है, जहां दो दिन पहले लालचंद नायक का उसके घर के बाड़ी में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला था,जो जमीन में लेटे जैसे स्थिति में होने के कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा था, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की, तभी पीएम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के खुलासा हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा है,ऐसे में पुलिस ने मृतक की पत्नि को संदेह के आधार हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

इस दौरान महिला ने बताया कि वह एक युवक कमलेश्वर उरांव से प्यार करती है,पति उसके प्यार के आड़े आ रहा था इसलिए वह पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और एक रोज मौका मिलते ही रात्रि को घर में सोते समय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दो वर्ष पूर्व घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी,जिसके तकरीबन डेढ़ वर्ष बाद पति अपने पत्नि को लेने उसके प्रेमी के घर पहुंचा इस दौरान पति के कहने पर पत्नि अपने पति के साथ आकर उसके घर रहने लगी। पति महिला और उसके प्रेमी के प्यार के बीच आड़े आ रहा था,जो महिला को नागवार गुजरा और फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी,इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...