CG News : पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी ने की पड़ोसन की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोकनी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय सोनकली बैगा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

बताया जा रहा है कि मृतिका सोनकली बैगा का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर मंदाकिनी अपना आपा खो बैठी और गुस्से में बांस के डंडे से सोनकली पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल सोनकली किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी मंदाकिनी बैगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में हमला किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...