CG – 13 साल की बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या: पार्लर से देर लौटने पर होता था विवाद… गुस्से में आकर पति ने कर दिया टंगिये से वार… पत्नी की मौके पर मौत, फिर लोगों को थाने में सरेंडर का झांसा देकर भाग निकला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक ने अपनी बीवी की हत्या कर दी है। 13 साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पार्लर से देर से लौटती थी। आरोपी पति ने टंगिया से महिला पर तीन वार किए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ एकत्र होती देख आरोपी ने थाने जाने का झांसा दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चांदीपुर गांव जीवानंद टिकेदार (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। लतिका भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी 13 साल की एक बेटी है, जो साथ ही में रहती है। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और काफी देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। इसके बाद महिला ने मजदूरी भी शुरू कर दी थी। इसे लेकर जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे मना किया करता। इसके बाद भी लतिका अड़ी हुई थी।

इसी बात को लेकर सुबह करीब 6 बजे से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि जीवानंद ने लतिका को जान से मार देने की बात कही। इस पर उसकी 13 साल की सौतेली बेटी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर जीवानंद भड़क गया। उसने बेटी से मोबाइल छीना और जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। इस बीच लतिका किचन में खाना बनाने चली गई। आरोप है कि तभी जीवानंद टंगिया लेकर पहुंचा और लतिका की पीठ पर वार कर दिया।

पीठ पर टंगिया के वार से लतिका लहूलुहान हो गई, लेकिन उसने अपनी बेटी को वहां से भाग जाने के लिए कहा। बेटी वहां से भागी तो जीवानंद ने लतिका के गले पर दो वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बेटी ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इस पर लोग घर के बाहर जुटने लगे। यह देखकर जीवानंद बाहर निकला और थाने जाकर सरेंडर करने की बात कहता हुआ वहां से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। हालांकि अभी उसका पता नहीं चल सका है।

आरोपी जीवानंद टिकेदार राज मिस्त्री का काम करता है। लतिका उसकी दूसरी पत्नी है। उसका मायका चांदीपुर में ही है। लतिका की शादी पहले किसी अन्य गांव में हुई थी। उसकी एक बेटी हुई, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वह मायके लौट आई।

वहीं जीवानंद की भी शादी हुई, पर कोई बच्चा नहीं होने से पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य के साथ चली गई। करीब 10 साल पहले जीवानंद और लतिका मिले तो उन्होंने शादी कर ली। उसने सौतेली बेटी को भी अपने साथ ही रख लिया।

बेटी बोली-राक्षस है मेरा बाप
बेटी के सामने ही जीवानंद ने पत्नी की हत्या कर दी। बेटी ने तो किसी तरह से बचकर अपनी जान बचाई। अब वह अकेली है। कहती है कि मेरा पिता राक्षस है। वह हमेशा ही मारपीट करता था। परेशान करता था। कभी चैन से नहीं रहने दिया। इसके बाद उसकी बेटी ने अपना और मां का सामान लिया और गांव में ही अपनी नानी के घर रहने के लिए चली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

ट्रेंडिंग