CG में 500 रूपए में मिलेंगे LPG गैस? राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का भिलाई में बड़ा बयान… कहा- फिर से सरकार बनी तो 500 रुपए में देंगे सिलेंडर; सवाल-जवाब के दौरान तुलसी साहू को मिल गया टिकट! देखिए VIDEO

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसे लेकर कांग्रेस, भाजपा समेत सभी पार्टी एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ से मनोनीत राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन भिलाई पहुंची। जहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दे दिया। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो यहां लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया जाएगा। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि राजस्थान में गृहणियों को कांग्रेस 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, इसी तर्ज पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए भी घोषणा कर दी है कि वहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वहां भी 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं रेगा। यहां कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी तो यहां भी यह योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जो कांग्रेस का घोषणा पात्र तैयार किया जाएगा, उसमें 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा का शामिल किया जाएगा। सरकार बनने के बाद लोगों को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

टिकट पर दिया बड़ा बयान
इस दौरान जब भिलाई टाइम्स ने उनसे सांसद की टिकट, छत्तीसगढ़ के लिए विकास कार्य और तुलसी साहू के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने पलक झपकते कहा- तुलसी जी के लिए में प्रचार करने आउंगी। तो इससे ये मायने निकले जा रहे है कि, तुलसी साहू कांग्रेस से विधायक कैंडिडेट होंगी?

देखिये वीडियो :-

सुपेला अस्पताल के सामने इन कार्यों का भूमिपूजन
इस दौरान उन्होंने यहां सांसद निधि से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने पेवर ब्लॉक लगाने और सीसी रोड के निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान वो कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया।

कौन होगा UPA का PM कैंडिडेट ?
सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि 23 तारीख को पूरे विपक्ष की एक बैठक पटना में हो रही है। वहां लगभग 19 पार्टियां भाग ले रही हैं। बिहार के CM नितीश कुमार भी हमारे एलायंस में है। हम लोग पूरे विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। बहुत जल्द आप लोगों को पता चल जाएगा कि यूपीए का प्रधानमंत्री का कंडीडेट कौन होगा।

ED की कार्रवाई में 95% कांग्रेस के लोग शामिल: रंजन
राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से केंद्र में बनी है वो ईडी की कार्रवाई के जरिए राजनीति कर रही है। ईडी की कार्रवाई में 95 प्रतिशत कांग्रेस के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्या भ्रष्टाचार केवल कांग्रेस के नाताओं ने किया है बीजेपी के नेताओं ने कोई करप्शन नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी की कार्रवाई करवा रही है तो कांग्रेस भी उसका जवाब कानूनी तरीके से ही देगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर...

रायपुर। जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन...

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में...

रायपुर। राज्य में रासायनिक उर्वरको कोई कमी नहीं हैं। खरीफ सीजन 2025 के लिए सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरक सहकारी समितियों एवं नीजि विक्रय...

गवर्नर बदले गए: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन राज्यों...

डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर...

CG News : ट्रक से टकराई बस, दो लोगों...

जगदलपुर। बस्तर जिले में सोमवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना...