भिलाई में बाल-बाल बची महिला: गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से मां और दो बच्चें झुलसे… पड़ोसियों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया

भिलाई। भिलाई के सुपेला में बीती रात गैस लीकेज की वजह से एक घर में हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने महिला और बच्चों को आग से बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, सुपेला थाना अंतर्गत मोती चौक के पास आशा नायक नाम की महिला रविवार की रात अपने घर में बच्चों के लिए दूध गर्म कर रही थी। उसने जैसे ही गैस ऑन की और दूध गर्म करने के लिए रखा आग पूरे सिलेंडर में फैल गई। गैस में कही लीकेज था इस वजह से हादसा हुआ। इससे पहले की महिला खुद को बचाती आग उसके दुपट्टे में लग गई। महिला वहीं पर महिला के दोनों बच्चे भी खेल रहे थे। महिला ने मदद की गुहार लगाई। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचने और महिला को बचाते आग उसके कपड़ों में लग गई थी। इससे उसका चेहरा हाथ पैर बुरी तरह झुलस गया। आग फैल जाने से महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की वहज से भाग नहीं पाई। वहां खेल रहे बच्चे भी आग की लपट की चपेट में आ गए। इससे उनके हाथ और पैर झुलस गए। पड़ोसियों ने महिला की आग बुझाने के बाद सिलेंडर से रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...