भिलाई में महिला से मारपीट की घटना: दुकान के बंद शटर को पत्थर से मारने लगे जोर-जोर से… जबरदस्ती दूकान खुलवाकर करने लगे सिगरेट की डिमांड… नहीं देने पर करने लगे गाली-गलौज

भिलाई। भिलाई में दुकान के बंद शटर में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज की है। इस दौरान आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज भी की है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 506 बी34, 458,323 के तहत कार्रवाई किया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि क्वा नं 84 ए, काकू पान ठेला, गुरूद्वारा के पास वार्ड 30 केम्प 1 निवासी मंजू देवी ने शिकायत किया है कि 21 जुलाई की रात अपना दुकान बंद कर परिवार समेत घर में सो रहे थे। इस दौरान स्वीपर मोहल्ल कैम्प 1 निवासी चिन्ना और डाका नामक दो युवक पहुचे। बंद दुकान के शटर को दोनों पत्थर से पटक कर मार रहे थे। दुकान को खोलकर सिगरेट की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर महिला समेत परिवार को गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं परिवार को जान से मारने तक की धमकी आरोपियों ने दी।

परेशान होकर दुकान का शटर को खोलने पर चिन्ना और डाका घर में घुसकर धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगे। घटना में पीड़िता के शरीर पर चोट आई है। इसके अलावा पति दिलीप सिंह, बेटा अभिनय, अभिषेक, दादी गुलाबी देवी बीच बचाव करने पहुचे। इसके पहले भी आरोपी चिन्न और डाका ने दुकान से हजार रुपए का सामान लेकर गये आज तक रुपए नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...