छत्तीसगढ़ में सती हो गई महिला! : पति के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी लापता, श्मशान घाट में मिले कपड़े और चप्पल, बेटे ने कहा – चिता के साथ जल गई मां, इधर चिता की आग ठंडी होने का इंतजार कर रही पुलिस

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला के सती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति जयदेव गुप्ता की कैंसर से मौत हो गई. गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया, उसके चंद घंटों बाद से ही उसकी पत्नी लापता हो गई. लापता महिला के कपड़े, चश्माा और चप्पल श्मशान घाट के पास मिली है. जयदेव के बेटे सुशील गुप्ता का कहना है कि उसकी मां चीता में ही अग्नि स्नान कर जान दे दी और सती हो गई.

यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी का है. दरअसल कल जयदेव गुप्ता का निधन हो गया था. देर शाम उनका दाह संस्कार कर परिजन घर लौट आए थे. तिजनाहवन करने और अस्थि विसर्जन के लिए चर्चा के बाद सब घर पर ही थे. इसी बीच रात करीब 10 और 11 बजे के बीच पत्नी गुलापी गुप्ता पेशाब करने निकली, लेकिन काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. कही नहीं मिलने पर परिजन लगभग बस्ती से 500 मीटर दूर स्थित श्मशान घाट खोजने गए, जहां गुलापी तो नहीं दिखी मगर उसके कपड़े, चप्पल और चश्मा चीता के बगल में पड़ा मिला.

जांच के बाद मामले का खुलासा होगा : पुलिस

परिजनों ने रात में ही इसकी सूचना चक्रधर नगर थाने में दी. इसके बाद रात होने के कारण सुबह 9 बजे पुलिस विवेचना के लिए मौके पर पहुंची. गुलापी के पुत्र सुशील गुप्ता का कहना है कि उसकी मां चीता में ही अग्नि स्नान कर जान दे दी और सती हो गई. ग्रामीणों ने भी देर रात चिता को एक बार फिर तेजी से जलते देखने की बात भी कही है. वहीं पुलिस का कहना है कि चीता ठंडा होने के बाद उसकी जांच करने पर पता चलेगा कि वास्तव में गुलापी जलकर मर गई या फिर गुम हो गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...