बाल-बाल बची महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े… सड़क हादसे का हुई शिकार, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, NH-343 पर काफिले के एक वाहन चालक ने हाईवा से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसे में मंत्री राजवाड़े की कार भी काफिले की एक अन्य कार से टकरा गई, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मंत्री ने कहा कि यह एक छोटा सा हादसा था और वे सभी सुरक्षित हैं। मंत्री ने बताया कि जब हादसा हुआ, तब उन्हें थोड़ी झपकी आ गई थी, लेकिन ईश्वर की कृपा से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी में आयोजित फुटबॉल मैच के समापन समारोह में शामिल होने जा रही थीं। काफिले का वाहन अंबिकापुर से लगभग 3 बजे राजपुर के पास पहुंचा था, जब यह हादसा हुआ। मंत्री ने हादसे के बाद राजपुर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई और फिर दूसरे वाहन से कुसमी के लिए रवाना हो गईं।

मंत्री के वाहन काफिले के चालक ने बताया कि यह हादसा हाईवा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जब काफिले के एक वाहन की गति कम हो गई और पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...