CG – शादी टूटने से युवती ने किया सुसाइड: गर्लफ्रेंड के होने वाले हसबैंड के पास लवर ने भेज दी रोमांटिक तस्वीर… टेंशन में युवती ने की आत्महत्या… बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Woman commits suicide due to broken marriage

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेमिका की शादी तय हो जाने पर प्रेमी को यह बात नागवार गुजरी और उसने प्रेमिका के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर उसके होने वाले पति को भेज दी. इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.

युवती की शादी से पूर्व एक लड़के के साथ अफेयर था, लेकिन उसके परिवार वाले नहीं मानें और उसकी शादी किसी और युवक के साथ तय कर दी थी. नाराज प्रेमी ने शादी तोड़ने के इरादे से प्रेमिका के भावी पति के पास अपनी और गर्लफ्रेंड की एक रोमांटिक तस्वीर भेज दी.

रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही यह बात प्रेमिका का पता चला, उसने लोक-लाज के डर खेत में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. युवती की सुसाइड की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खेत के शव कुएं से युवती का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जाता है पूर्व प्रेमी द्वारा भावी हसबैंड को रोमांटिक फोटो भेजने से क्षुब्ध युवती जान देने पर अमादा हो गई और आत्महत्या के इरादे से खेत पर गई, जहां खेत में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. उसके होने वाले पति के पास बॉयफ्रेंड के उसकी तस्वीर पहुंचने पर युवती को शादी टूटने का डर था.

प्रेमी ने प्रेमिका को सबक सिखाने और उसकी शादी तोड़ने के इरादे से दोनों की पुरानी रोमांटिक तस्वीर उसके भावी पति के पास भेज दी. यह बात जब प्रेमिका को पता चली तो उसने हताश होकर खुद को मारने का फैसला कर लिया और कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी.

खेत में कूदकर सुसाइड करने वाली मृतका के परिजनों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी थी. युवती के प्रेमी ने प्रेमिका को सबक सिखाने और उसकी शादी तोड़ने के इरादे से दोनों की पुरानी रोमांटिक तस्वीर उसके भावी पति के पास भेज दी. यह बात जब प्रेमिका को पता चली तो उसने हताश होकर खुद को मारने का फैसला कर लिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...