छत्तीसगढ़ के छोटेबेठिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से हुई मुठभेड़…. 1 महिला नक्सली ढेर, हथियार भी मिले; सर्चिंग जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से DRG और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने निकल कर आ रही है। एनकाउंटर में 1 महिला माओवादि मारी गई है। जवानों ने मौके से महिला माओवादि का शव सहित हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया है। मिली जानकरी के अनुसार, 9, जुलाई मंगलवार को जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा (थाना से 12 किमी. पूर्व दक्षिण दिशा) के जंगल में कांकेर में DRG और माओवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ।

मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर अब तक कुल 1 महिला माओवादि के शव और 1 नग .303 रायफल, 1 नग .315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। संयुक्त ऑपरेशन में कांकेर DRG/बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ 30 & 94 वीं वाहिनी का बल शामिल है।

एनकाउंटर के बाद सर्चिंग जारी है और सभी जवान सुरक्षित है। प्राथमिक शिनाख्ती कार्यवाही के आधार पर मुठभेड़ में मारे गई महिला माओवादि PLGA कंपनी नंबर 5 की पाई गई है l विस्तृत रूप से शिनाख्ती कार्यवाही सुरक्षा बलों के कैंप वापसी उपरांत की जावेगी। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...