छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता समेत NSUI के दो कार्यकर्ता अरेस्ट… प्राइवेट स्कूल में जबरन घुसकर गाली-गलौच करने का लगा आरोप; जानिए क्या है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी स्कूल में घुस कर गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी समेत NSUI के दो कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है। इस मामले की शिकायत निजी स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर थाने में की थी। पुलिस ने विकास तिवारी समेत NSUI कार्यकर्ता हेमंत पाल और कुणाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

अब जानिए कैसे हुई इस मामले की शुरआत, आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों से NSUI के कार्यकर्ता गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी का आरोप है कि शहर में कृष्णा किड्स एकेडमी की ओर से सुन्दर नगर, राजेन्द्र नगर और शैलेन्द्र नगर में जो स्कूल चलाई जा रही है, उनकी मान्यता नहीं है।

विकास के अनुसार, स्कूलों में फीस नियामक और RTE अधिकार अधिनियम का भी पालन नहीं हो रहा है। कृष्णा किड्स एकेडमी के एडमिनिस्ट्रेटर संजय त्रिपाठी ने शिकायत में बताया था कि 6 जून की दोपहर NSUI कार्यकर्ता स्कूल परिसर के अंदर जबरदस्ती घुस आए। प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी और उनके साथ पहुंचे लोग संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा करते हुए गाली-गलौज भी की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...