‘मैं बेवफा नहीं हूं; मेरा मंगल मेरी जान ले गया’- हाथ पर सुसाइड नोट लिख महिला टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोरा थाना क्षेत्र में एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने हाथ की हथेली पर ही सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने कहा, “मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी-पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया”.

कमरे से महिला के पति की एक फोटो भी मिली है, जिसके पीछे लिखा है, “मैं बेवफा नहीं हूं.” वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें, महिला टीचर इंदू साहू की 3 साल पहले शादी हुई थी. मृतक इंदू साहू मूलता: गैरतगंज रायसेन की रहने वाली थीं. उनकी शादी भोपाल के छोरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सुभाष साहू से हुई थी. सुभाष भी संगीत टीचर है. इंदू सरकारी स्कूल में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर टीचिंग का काम करती थीं. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छोरा थाना क्षेत्र एक महिला का घर में शव पड़ा है.

ससुराल वालों ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक महिला इंदू के ससुराल वालों ने ही उसकी बॉडी नीचे उतार ली थी. सभी रो रहे थे. जब यह बात इंदू के मायके वालों को पता चली तो वे भी तुरंत भोपाल पहुंच गए.

पुलिस ने इंदू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इंदू के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने इंदू को मारा है. इंदू अपने हाथ में सुसाइड नोट क्यों लिखेगी. दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेटी के चरित्र पर शंका करता था, उसे ब्लैकमेल भी करता था. उसी ने ही इंदू को मार डाला है. इंदू के घरवालों ने सुभाष पर आरोप लगाया कि उसका दूसरी महिलाओं से भी संबंध है.

ससुराल वालों को देख भागा मृतका का पति
इंदू के पिता ने बताया कि शादी के समय भी मुंह मांगा दहेज दिया गया, जिसमें करीब 15 तोला सोना और सभी घरेलू सामान शामिल थे. वहीं भाई ने भी आरोप लगाया कि इंदू बीमार रहती थी. उसके बावजूद भी उसका इलाज पति नहीं कराता था. उसे परेशान करता रहता था. बताया जा रहा है कि इंदू के घरवाले जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो सुभाष वहां से भाग गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...