बच्ची को ​​​​​​​डांटने पर महिला टीचर की पिटाई: समुदाय विशेष के लोगों ने महिला टीचर को दफ्तर में घुसकर निर्वस्त्र किया… फिर की मारपीट… 35 पर FIR, 4 गिरफ्तार, Video Viral

कोलकाता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक छात्रा को डांट देने पर खास समुदाय के लोगों ने महिला टीचर के साथ मारपीट की। इस दौरान टीचर को निवस्त्र भी किया गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना इलाके के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल में एक छात्रा को महिला टीचर ने डांट दिया था। इसके एक दिन बाद शुक्रवार की दोपहर छात्रा के परिजन अचानक स्कूल में घुस गए। इन लोगों ने प्रधानाध्यापक के सामने मामले की शिकायत की। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर शिक्षिका के कमरे में घुस गए और एक महिला टीचर के साथ मारपीट की और अभद्रता की। विरोध करने पर महिला को निर्वस्त्र कर दिया और जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा की छात्रा अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है।

(वीडियो सोर्स – अमृत विचार)

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तुरंत स्कूल पहुंच गया और मामले को शांत कराया। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने हिली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...