राधिका नगर में तीज मिलान समारोह का आयोजन: सूप्रयास महिला सेवा समिति को 10 वर्ष पूरे होने पर किया गया भव्य आयोजन… कार्यक्रम में महिलाओं ने दिया डांस और कविता की प्रस्तुति

भिलाई। सूप्रयास महिला सेवा समिति राधिका नगर भिलाई महिला समिति द्वारा वार्षिक मिलन एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन में सभी महिलाएं एवं बहनों द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई गई एवं हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।

समिति की सचिव ललिता डफरे द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ये आयोजन समिति के 10 वर्ष पूर्ण एवं तीज मिलन समारोह के लिए किया गया। मंच संचालन प्रार्थना द्वारा शुरुआत की गई। स्वागत समिति अध्यक्ष गुहा द्वारा किया गया।

पूरे आयोजन का संचालन नीतू गुप्ता एवं संध्या वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतू गुप्ता, ललिता डफरे ,शिल्पा, आशा पांडे के द्वारा नृत्य किया गया एवं रेखा दवे, गुहा द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। पुरस्कार वितरण नीतू गुप्ता द्वारा किया गया।। समिति की महिलाओं का धन्यवाद ‌समिति सदस्य कुमुद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। दिवंगत बहनों को श्रद्धांजलि गीत के माध्यम से दी गई एवं अन्य कार्यक्रमों को आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...