नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा नगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाल काटे गए। फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया।
महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
पीड़िता की बहन के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्या की वजह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। लड़की के चाचा को आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए। बुधवार को करीब 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से अपहरण किया गया था।
पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’
कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करेंगे: शाहदरा डीसीपी
घटना को लेकर शाहदरा के डीसीपी सथियासुंदरम ने कहा, ‘अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी और पीड़िता दोनों पूर्व में पड़ोसी थे। आरोपित ने आरोप लगाया है कि पिछले साल नवंबर में इस महिला की वजह से उनके बेटे ने आत्महत्या की थी। हम कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।’
An unfortunate incident of sexual assualt on a woman due to personal enmity happened in Shahdara District today .
Police has nabbed four accused and probe is on. All possible help and counselling is being provided to the victim. @CPDelhi @DCP_SHAHDARA #DelhiPoliceUpdates pic.twitter.com/Num74VqgVO— Delhi Police (@DelhiPolice) January 26, 2022
डीसीपी ने आगे कहा, ‘कल हमें सूचना मिली कि कुछ महिलाओं ने एक महिला का अपहरण किया है, उसकी पिटाई की है और उसे धमकी दी है। हमने पीड़िता को आरोपी के घर से छुड़ाया। पीड़िता की काउंसलिंग और मेडिकल कराया गया। हमने कल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।’