भिलाई में भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण: वार्डों में जाकर कार्ड बांट रहीं महिलाएं, आयोजक दया सिंह बोले- भव्य आयोजन से बनेगी प्रदेश में पहचान, व्यापारियों को कार्ड देने कल से बाजार में जाएगी समिति

भिलाई। भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात के लिए शहर को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण कार्ड वितरण शुरू हो गया है। आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने कार्ड वितरण की शुरुआत खुर्सीपार इलाके से की। खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में जाकर उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया। इस साल 11 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है।
13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 11 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है। कल से भिलाई के बाजारों में जाकर व्यापारियों को बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण देंगे।
बोल बम समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने कहा कि इस बार आयोजन ज्यादा भव्य होगा। समिति के सदस्यों ने सालभर से तैयारी शुरू कर दी थी। अब तक तैयारी चल रही है। आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सबकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इन महिलाओं ने संभाला मोर्चा
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा सिंह, सुनीता देवी, रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, बिलोतिन जैसवाल, हेमलता बिसाई, सरस्वती यादव, लक्ष्मी चौहान, शोभा सरोज, सुशीला देवी, बेबी शर्मा, पुष्पा यादव, प्रीति शर्मा, किरण लहरे, पुष्पा रावत, अनीता यादव, साधना चतुर्वेदी, चंदा तिवारी, अनीता रावत, ममता राठी, सुलोचना अग्रवाल, विद्या सिंह, अर्चना गोस्वामी, आनंदी वर्मा, अपर्णा दत्त, त्रिलोकी वर्मा, मनाली दत्ता, श्यामला यादव, उजाला नन्द, मंजू वर्मा, मधु कुमारी, सीमा प्रधान, राधा देवी आदि आमंत्रण कार्ड देने के लिए घर-घर जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...