भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च: राजभवन जाकर राज्यपाल को बताई महिलाओं की समस्या…मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा- महिलाओं का हक को मार रही है सरकार, प्रदेशभर में होगी मोर्चाबंदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज शुक्रवार को सरकार को घेरने के लिए एक पैदल मार्च किया गया। यह पैदल मार्च रायपुर कलेक्टोरेट गार्डन से शुरू होकर राजभवन तक गया। इस पैदल मार्च में महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल हुईं। दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट रायपुर से महिलाएं निकली जो सीधे राजभवन तक पहुंची। जहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर से मानदेय देने का वादा किया था। उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। वहीं संकल्प लिया था, किंतु अभी तक इसमें कार्यरत बहनों को वैसा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अनियमिताताओं के कारण किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं के अधिकार को नहीं दिया जा रहा है। महिलाएं परेशान और त्रस्त हैं। शराबबंदी भी इस सरकार ने नहीं किया गया है। जबकि महिलाओं से वादा किया गया था। ऐसे कई मामले हैं जिसमें प्रदेश सरकार महिला विरोधी नीतियों को लागू करते नजर आ रही है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, महामंत्री विभा अवस्थी, संध्या तिवारी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोना वर्मा, बिंदु महेश्वरी, किरण बघेल, सरिता साहू, सविता चंद्राकर, चेतना गुप्ता, लीला साहू, प्रतिमा साहू, भारती सिंदे, स्वप्निल मिस्रा, उर्मिला देवांगन,, रजनी सेडेंगे, सरोज साहू मंडल अध्यक्ष, रानी पटेल, धनमती साहू, शांति साहू,सुनीता कुंडेश्वर, कृष्णा वर्मा, आकांचा ठाकुर, ललिता वर्मा, पद्मनी साहू अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...