बोर वाहन में दबने से श्रमिक की मौत: तेलंगाना से कवर्धा लाने में 5 दिन लग गए शव… किसी ने नहीं की मदद तो ग्रामीणों ने राशि एकत्रित कर निजी वाहन से लाया शव

Worker died due to being buried in a bore vehicle

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मजदूर की मौत हो गयी है। जिले के ग्राम छिंदीडीह निवासी, समर की तेलंगाना के निजामाबाद में बोर गाड़ी में दबने से आदिवासी बैगा मजदूर की मौत हो गई। मृतक जीवकोपार्जन के लिए बोर गाड़ी में काम करता था। उसकी मौत के 5 दिनों बाद शव को उसके गांव छिंदीडीह पहुंचाया गया। जहां रविवार को उसका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक समर सिंह बैगा जो मूल रूप से कवर्धा जिले के छिंदीडीह का निवासी है। वह जीवकोपार्जन के लिए तेलंगाना के निजामाबाद में बोर गाड़ी में काम करता था। काम के दौरान समर अचानक से बोर गाड़ी की चपेट में आ गया, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके शव को गांव भेजने के लिए पीड़ित परिवार ने कुकदूर पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा इक्कठा किया और घटना के 5 दिनों बाद शव को उसके गांव छिंदीडीह लाया गया। बता दें कि 7 फरवरी को तेलंगाना के निजामाबाद में समीर की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिसा के संबलपुर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रोड...

संबलपुर, ओडिशा। छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। संबलपुर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी...

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान...

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार...

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

ट्रेंडिंग