CG – दोस्त ने ही ठग लिया दोस्त को: NMDC जगदलपुर में नौकरी लगाने का दिया झांसा… बोला-मेरे मामा ससुर की है अच्छी पहचान… फिर 16 लाख ले कर दे दिया धोखा, अब आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

दोस्त ने ही ठग लिया दोस्त को

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के गंगाजल निवासी एक युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर पचरी निवासी एक बेरोजगार युवक से 16 लाख 15 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने कहा था कि मेरे मामा ससुर की एनएमडीसी में अच्छी पहचान है। वो तुम्हारी और तुम्हारे भाइयों की नौकरी आसानी से लगवा देगा। सालों बाद भी जब युवक की नौकरी नहीं लगी तो उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पचारी निवासी यशवंत बंजारे वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता है। सालभर पहले गंगाजल निवासी गोपाल कृष्ण कश्यप ने ही उसे झांसे में लिया था। गोपाल ने कहा था कि मेरे मामा ससुर धरम ध्वराजाम की जगदलपुर एनएमडीसी में अच्छी पहचान है। वो आसानी से नौकरी लगवा देंगे।

ये जानने के बाद यशवंत उसके झांसे में आ गया। फिर उसने आरोपी से दोबारा संपर्क किया, तब गोपाल ने बताया था कि काम हो जाएगा। मगर उसके लिए 20 लाख रुपए लगेंगे। इस पर यशवंत ने अपने 2 और भाइयो की भी नौकरी लगवाने की बात की। इसके बाद 12 लाख रुपए उसने यशवंत को कैश के रूप में दिया। बाकी के पैसे उसने ऑनलाइन उसके खाते में जमा कराए थे।

पैसे लेने के बाद आरोपी और उसके मामा ससुर ने कहा था कि कुछ दिन में काम हो जाएगा। तुम तीनों भाइयों की नौकरी लग जाएगी। आरोपियों ने तीनों को कंप्यूटर ऑपरेटर और चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया था। इस बीच काफी दिन बीत गए, लेकिन नौकरी के लिए तीनों से किसी ने संपर्क नहीं किया। यशवंत ने आरोपियों से संपर्क किया, तब वे आज-कल करते रहे। फिर भी काफी दिन बीत जाने के बाद भी उनकी नौकरी लगी नहीं लगी।

इसके बाद ही यशवंत ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक आरोपी गोपाल को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका मामा ससुर अभी फरार है। पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पीड़ित यशवंत ने बताया कि उसने कर्ज लेकर गोपाल को पैसे दिए थे, लेकिन उसने इस तरह से धोखा दे दिया। मुझे इसकी उम्मीद भी नहीं थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...