वैशाली नगर में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं : विधायक रिकेश सेन के कार्यालय में मात्र एक रुपए में करा सकेंगे एक्स-रे, ब्लड टेस्ट फ्री

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी अब 14 जनवरी से मात्र 1 रूपये में एक्स-रे करवा सकेंगे। एमएलए रिकेश सेन ने जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में इस योजना का शुभारंभ किया है।

विधायक सेन ने कहा कि एक्स-रे सुविधा अत्यंत ज़रूरी है क्योंकि यह हड्डियों के फ्रैक्चर, संक्रमण (जैसे निमोनिया), ट्यूमर, दांतों की समस्याओं और शरीर के अंदर निगली गई वस्तुओं का तुरंत, गैर-आक्रामक और सटीक निदान करने में मदद करती है। इस रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों को सही उपचार योजना बनाने और उपचार की प्रगति की निगरानी करने में मदद मिलती है। इससे अनगिनत जानें बचती हैं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक लगातार विकास के साथ ही सभी को सहज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इस प्रयास में हाल ही में उन्होंने विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा प्रारंभ की है जिसका हर रोज सैकड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। ब्लड सैंपल से 31 तरह के टेस्ट की रिपोर्ट लोगों को दी जा रही है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि एक्स-रे आधुनिक चिकित्सा का एक अनिवार्य हिस्सा है, जो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बिना सर्जरी के शरीर के अंदर देखने और सटीक निदान करने में मदद करता है। एक्स-रे अत्यंत ज़रूरी सुविधा बन जाती है। फ्रैक्चर, मोच, गठिया और जोड़ों के विस्थापन का पता लगाने के आलावा निमोनिया, टीबी और सांस लेने में तकलीफ का कारण जानने के लिए, पाचन तंत्र की समस्याओं और शरीर में फंसी हुई वस्तुओं को खोजने, स्तन कैंसर (मैमोग्राम के माध्यम से) और अन्य प्रकार के ट्यूमर का पता लगाने में एक्स-रे हम सभी के जीवन में जरूरी है। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी विधायक कार्यालय से मात्र 1 रूपये की टोकन राशि देकर 14 जनवरी से सुबह 8 से 11 बजे तक एक्स-रे करा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...