रायगढ़ से युवा चेहरा, विभाष ने ठोकी ताल… टिकट के लिए सौंपा अपना बायोडाटा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रायगढ़ विधानसभा से युवा नेता विभाष सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार को अपना बायोडाटा सौंपा है। आपको बता दें, विभाष सिंह एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बताया जजाता है कि, विभाष सिंह रायगढ़ की जनता में मजबूत पकड़ रखते है। जानकारी के अनुसार, विभाष सिंह एक बार थर्ड जेंडर को महापौर बनाने में बड़ी भूमिका निभा चुके है। विभाष सिंह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में से एक है।

Exit mobile version