युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सौरभ का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सौरभ कानून की पढ़ाई करने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत भी कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार, परिचितों और साथी अधिवक्ताओं में शोक का माहौल है।

फिलहाल सौरभ ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Exit mobile version