CG – युवक ने किया सुसाइड: शादी की खुशियां बदली मातम में… विवाह के कुछ दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

युवक ने किया सुसाइड

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घर में शहनाई बजने से पहले फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी। नयापारा माकड़ी निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार मंडावी ने अपने घर से लगे महुआ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने घटना की जानकारी सरपंच व माकड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

स्वजनों ने बताया कि बार-बार बोलने के बाद भी रात को खाना नहीं खाया था। अगली सुबह पेड़ पर उसका शव लटका मिला। उन्होंने बताया कि ओडिशा की लड़की के साथ सगाई हुई थी, कुछ दिनों बाद 10 मार्च को शादी होने वाली थी। शादी का कार्ड भी बंट चुका था। अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के पास खुद भी जाकर-जाकर शादी का कार्ड बांटा था। मृतक के माता-पिता दोनों नहीं हैं, बड़ा भाई के साथ रहता था। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर विनीत लकरा ने युवक की मौत का कारण आत्महत्या बताया।

स्वजनों ने बताया कि सगाई के बाद से मृतक विजय कुमार मंडावी गुमशुम सा रहता था। परिवार के सदस्यों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। साथ ही अपने दोस्तों के बीच भी ज्यादा नहीं जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version