सूर्या मॉल के लिस्टोमिनिया क्लब में आधी रात जाम छलका रहे थे युवक-युवतियां, पुलिस ने मारा छापा

भिलाई। देर रात पीकर घूमने वाले और अवैध रूप से शराब परोसने वालो पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई के सूर्या मॉल के लिस्टोमिनिया क्लब में देर रात छापा मारा। पुलिस जैसे ही लिस्टोमिनिया क्लब पहुंची, वहां जाम छलका रहे ग्राहकों में हड़कंप मच गया। पूरा मामला भिलाई के स्मृतिनगर चौकी का मामला है।

नशे की हालत में युवक-युवतियां मॉल के पीछे हिस्से से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस भी जारी किया।

बता दें कि शहर में 11 बजे तक ही क्लब संचालित करने का परमिशन है बावजूद कई जगहों पर 11 बजे के बाद भी शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने ऐसे क्लब, मॉल और बार पर कार्रवाई शुरू के दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...