दुर्ग में छोटे भाई ने बड़े भाई का किया मर्डर: आज सुबह हुई वारदात, आरोपी भाई ने अपने ही भाई पर सब्बल से किया वार… फिर पुलिस को खुद दी सूचना

दुर्ग। दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगपुरा के पास टेमरी गांव में हत्या की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि, छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ही मौत के घात उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 10 बजे ये वारदात हुई। घटना में मृतक बड़े भाई की पहचान राजेश बारले के रूप में हुई है। अपने बड़े भाई को जान से मारने के बाद आरोपी छोटे भाई ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर DIAL-112 की टीम पहुंची। आरोपी ने लोहे के सब्बल से मर्डर किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...