दुर्ग में पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार: बाइक सवार और सांड की मौत… जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

भिलाई। दुर्ग में सांड के साथ बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें युवक की मौत हो गई। ये हादसा बीती रात ग्राम-अहेरी नंदिनी में हुआ है। साथ ही मौके पर सांड की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा के अनुसार, बुधवार रात 9.30 बजे बिरेभाट निवासी लक्की टंडन (19 वर्ष) अपने घर से बाइक में अहेरी पंप में पेट्रोल डलवाने के लिए निकला था। इसी बीच वह अहेरी चौक पर खड़े सांड से टकराकर घायल अवस्था में गिर गया, जहां राहगीरों की मदद से डायल 112 को सूचना दी।

जिसके बाद घायल युवक को अहिवारा शासकीय अस्पताल अहिवारा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने लक्की को मृत्यु घोषित का दिया। अन्य राहगीरों ने बताया कि सांड के अचानक सामने आने से युवक का मोटरसाइकिल अनकंट्रोल हो गया और सीधे सांड से टकरा गया। साथ ही मौके पर सांड की भी मौत हो गई। मृतक लक्की टंडन स्थानीय प्राइवेट काम में कार्यरत था। सुबह ड्यूटी जाने में देर न हो इसलिए वह रात में ही पेट्रोल डलवाने जा रहा था। नंदिनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर रात्रि में शव को शासकीय अस्पताल में रखवाया एवं परिजनों को इसकी सूचना दी सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...