CG – गुंडागर्दी का VIDEO वायरल: बीच सड़क युवक-युवती पर हमला… पहले लात घूसों से पीटा, फिर पत्थर उठाकर कई बार युवक के ऊपर पटका… युवती को भी मार दिए थप्पड़, देखिए जानलेवा हमले का ये वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक और युवती पर हमले का VIDEO सामने आया है। बदमाशों ने मारपीट के दौरान युवक उस पर पत्थर पटकते भी दिख रहे हैं। सिर्फ 25 सेकेंड की पिटाई के इस VIDEO में बदमाश युवकों के गैंग का आतंक साफ नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि यह घटना चार माह पुरानी है, जिस पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

दरअसल ये पूरा मामला 31 मार्च का बताया जा रहा है। सरकड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले ऑटों चालक कुलदीप श्रीवास अपनी दोस्त के साथ घुमने के लिए 31 मार्च को लोयला स्कूल रोड तरफ निकला हुआ था। इस दौरान सड़क पर दो बाइक सवार चार युवक उनके सामने से बाइक लहराते हुये निकले। ये देखकर कुलदीप के साथ बैठी युवती ने बाइक चालक आरोपियों को ठीक बाइक चलाने की सलाह दे डाली। इतने में चारों युवक बाइक रोके और कुलदीप की बेदम पिटाई कर दिया। इतने में जब युवती बचाने आई तो चारों आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इतना ही नहीं आरापियों ने युवती के सामने ही युवक पर जानलेवा हमला करते हुये दो बार पत्थर पटक दिया।

इस घटना के बाद पीड़ित युवक और युवती दोनों सरकंडा थाने पहुंचे और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर 294,323, 506, 34 आईपीसी, 327 आईपीसी दर्ज कर आरोपी टिंकु उर्फ धीरेंद्र वैष्णव, बिल्ला उर्फ सूरज, मनिकपुर, विनित उर्फ सोनू श्रीवास व एक नाबालिग को गिरफतार किया गया।

पकड़े गये आरोपियों में टिंकु उर्फ धीरेंद्र वैष्णव आदतन निगरानी बदमाश है, जिसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...