बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस की मुहीम: दुर्ग शहर में निकाली “रोजगार दो न्याय दो” मशाल यात्रा… कहा- युवा के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे

दुर्ग। दुर्ग में युथ कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए दुर्ग शहर में “रोजगार दो न्याय दो” मुहिम चलाई हैं। इस मुहीम में सैकड़ों युवाओं के साथ विशाल मशाल जुलूस निकालकर बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई एवं अन्याय के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ युथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ये यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पटेल चौक से होती हुई इंदिरा गांधी प्रतिमा तक पहुंची। युवा कांग्रेसी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बाद युवा कांग्रेस देशभर में “रोजगार दो न्याय दो” के तहत प्रत्येक अंतिम पंक्ति के युवा के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

मशाल यात्रा में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, जिला-अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, शशांक सनी साहू, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई प्रभारी गौरव उमरे, एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू, प्रदेश प्रवक्ता रमीज रजा , प्रदेश मीडिया संयोजक एजाज खान , प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा , जिला उपाध्यक्ष राजा अली ,रतनदीप कसार जिला महासचिव पृथ्वी चंद्राकर , मोहित वाल्दे , राहुल राजपूत , अमन दुबे ,शुभम रत्नाकर ,रोनित रॉय, कृष्ण यादव ,अमोल जैन,सुनील यादव, राहुल गोस्वामी , तनिश पाटनी, यश बाकलीवाल , शाश्वत पांडे, वरुण केवलतानी ,भूपेश सेन, सागर शाक्य ,प्रिंस जौय एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...