भिलाई निगम के MIC बैठक में सफाई कर्मचारियों को लेकर फैसला: सफाई एजेंसी को नई नियम शर्तो के साथ निविदा प्रस्तुत करने निर्देश… श्रम कानून के तहत होगा भुगतान, आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों…

भिलाई। भिलाई निगम के MIC मीटिंग में निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को शतत जारी रखने सफाई कामगारों को श्रम कानून के तहत भुगतान करने तीन माह की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिका के पद प्रतिपूर्ति हेतु विचार विमर्श किया गया। महापौर परिषद की बैठक शुक्रवार को महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में आहुत किया गया। बैठक में सदस्यों के समक्ष कुल 7 प्रस्ताव विचारार्थ रखे गये।

जिसमें निगम के सफाई व्यवस्था की निविदा अवधि फरवरी माह में समाप्त होने के कारण नवीन निविदा प्रक्रियाधीन होने इस बीच आगामी लोकसभा चुनाव की संभावना के मददेनजर 01 मार्च से 31 मई तक अर्थात तीन माह तक शहर की सफाई व्यवस्था को निरंतरता बनाए रखने वर्तमान ठेका प्रदाय एजेंसी मेसर्स अर्बन इनव्यारो वेस्ट मैनेजटमेंट लिमिटेड नागपुर से प्रचलित निविदा अनुबंध शर्त के अनुसार तथा सहायक श्रमायुक्त की प्रभावशील दर को शामिल कर आगामी निविदा की कार्यवाही पूर्व होने तक सभी जोन में किए जा रहे सफाई व्यवस्था को 31 मई तक के लिए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति महापौर परिषद ने इस शर्त पर प्रदान की है कि उक्त अवधि में आगामी निविदा की कार्यवाही पूर्ण होने की स्थिति कार्यादेश समाप्त कर नई निविदा अनुसार कार्यवाही किये जाने साथ ही निविदा पद्धति मे आवश्यक सुधार के लिए नवीन नियम शर्तो के साथ 15 दिन मे प्रस्तुत करने के निर्देश महापौर परिषद ने दिया है।

सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी के रिक्त दो कार्यकर्ता एवं सात सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु विचार पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रकरण को नियमानुसार विभागीय सलाहकार समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत कर अनुशंसा पश्चात आगामी बैठक में रखा जावे। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, सीजू एंथोनी, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, मालती ठाकुर, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त एवं विभागीय सचिव व अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...