यूथ कांग्रेस चुनाव: कभी थे दोनों जिगरी दोस्त, अब अध्यक्ष बनने लड़ेंगे…देवेंद्र पैनल से अर्जुन तो कोको ने साहू को उतारा, कड़ा है यहां मुकाबला

भिलाई। दो दोस्त…एकसाथ राजनीत की पाठशाला में कदम रखते हैं। राजनीत का क,ख,ग…सब एकसाथ। दोनों की दोस्ती की लोग मिसाल पेश करते थे। कभी यकीन नहीं था कि ये दोनों आपस में कुछ इस तरह भी लड़ लड़ेंगे। लड़ाई का तात्पर्य किसी मारपीट से नहीं, राजनीति प्रतिद्वंदी से है। हम बात कर रहे हैं यूथ कांग्रेस इलेक्शन में भिलाई नगर विधानसभा के दो उम्मीदवार की। अर्जुन शर्मा और नेतराम साहू (नेतू)…दोनों भिलाईनगर विधानसभा से अध्यक्ष के लिए दावेदारी किए हैं। नामांकन देर रात को ही जमा हो गया है। अब दोनों मैदान में होंगे। एक-दूसरे के खिलाफ वोट मांगेंगे। क्योंकि अध्यक्ष की कुर्सी में बैठना है।

अब दोनों की दोस्ती में खटास है। दोनों अलग-अलग खेमे से आते हैं। पिछले यूथ कांग्रेस इलेक्शन में अर्जुन शर्मा सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर जिला महासचिव बने थे। वहीं नेतराम साहू विधानसभा का महासचिव जीतकर बने थे। अब दोनों भिलाई नगर विधानसभा में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए लड़ेंगे। देवेंद्र यादव के पैनल से अर्जुन शर्मा सिंगल नाम है।

जबकि, कोको पाढ़ी व शाहिद पैनल से नेतराम साहू मैदान में है। उनके अलावा कुछ और नाम है, जिनकी चर्चा तो हो रही है लेकिन असली मुकाबला इन दोनों के बीच में ही बताया जा रहा है। ये सीट विधायक देवेंद्र यादव की है। यहां से विधायक हैं। 2023 में चुनाव है, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

भिलाई नगर विधानसभा से इनकी भी दावेदारी, भर दिया है नामांकन
भिलाई नगर विधानसभा से दावेदारी करने वालों की लंबी कतार है। इनमें ए. सुदर्शन, अभिजीत सिंग, अर्जुन शर्मा, असफाक अंसारी, अविनाश कुमार मिश्रा, दनेश्वर सोनी, दया शंकर सिंग, दीपक ठाकुर, दीपेश कुमार समंत, फलराज सिंग गजेंद्र, जी. अर्जुन, गौरव साहू, लक्की साहू, एमआर महेश, नैना कमार, नवीन कुमार, नेमतुल्लाह सिद्धिक्की, नेतराम साहू, पूजा सिंग, रंजित कुमार, रोशन कुमार, शान मोहम्मद रजा, विकास निर्मलकर और जेबा खान ने नामांकन भरा है।

जानिए, विधानसभावार नामांकन भरने वालों के नाम…
– अहिवारा विधानसभा: ऑफताब आलम, आकाश चेलक, अखिलेश जोशी, अनामिका साहू, आशीष शिवहरे, अविनाश चंद्राकर, भूपेंद्र कुमार पटेल, चंदन यादव, छत्रपाल ठाकुर, दान सिंह साहू, गोविंद जांगड़े, हेमंत कुमार साहू, जसवन सिंग गायकवाड़, कमल नारायण देशमुख, खेलावन साहू

– दुर्ग ग्रामीण: अजय कुमार ठाकुर, अजीत कुमार यादव, अंगेश्वर देशमुख, अतलस सिद्धिक्की, भूपेश देशमुख, दीप सारस्वत, दीपांशु यादव, दीपिका चंद्राकर, इमरान खान, जनार्दन साहू, जयंती महानंद, खुमान निषाद, मनीष चंद्राकर, मनीष कुमार बरहन, नीलम कुमार पंकज सिंह, पार्वती महानंद, पुकेश्वर कुमार साहू, राहुल ताम्रकार, शुभम सिंह, शुभम वर्मा, सोहन लाल, सुमित देवांगन, उबारन टंडन, विनोद यादव, यशवंत कुमार देशमुख, योगेश कुमार मांडले ने नामांकन भरा है।

– पाटन विधानसभा: पाटन विधानसभा से अमृत सिंह राजपूत, भूपेश कुमार ठाकुर, बुलेश कुमार, डगेश्वरी धनकर, डेविड चंद्राकर, देवचरण साहू, देवप्रकाश साहू, गोविंदा निषाद, हरिनारायण साहू, होमेश्वरी सिन्हा, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र जोशी, काजल खरी, कविता साहू, खेमिन साहू, खिलेश मारकंडे, खिलेश्वर चक्रधारी, किशन सोनकर, लोकेश साहू, लुकेश्वर सिन्हा, मनीष देवांगन, मनोज कुर्रे, मोरध्वज चंद्राकर, मुकेश वर्मा, परसराम साहू, प्रेमप्रकाश पांडेय, रामा भारती

– वैशालीनगर विधानसभा: वैशालीनगर विधानसभा से अनिकेत सिंग, अंकुर पांडेय, आशुतोष सिंह, आसिफ अली, भोला साव, बॉबीराज पांडेय, डी. संत, दीपक साहू, हरीश सिद्धिक्की, हरीश कुमार देवांगन, जय शर्मा, कृतेश साहू, क्रुनाल गजभिए, एम. दुर्गा प्रसाद, मनीष कुमार सिंग, मो. नसीम खान, मो. नौशाद, नवीन अग्रवाल, पलाश लिमेश, प्रमोद कुमार यादव, रोहित सिंग, एस. अरविंद सुपरपल्ले, संजय चौधरी है।

भिलाई, दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण जिले से कौन-कौन होंगे उम्मीदवार
– भिलाई नगर: भिलाई नगर जिला से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए अब्दुल अय्यूब खान, अज्जू अहमद चौहान, बजरंगी लाल सिंह, भास्कर दुबे, दीपक कुमार, एकांत कुमार साहू, जी. संदीप कुमार, इमामुद्दीन खान, इरफान खान (किट्‌टू), खिलेश्वर कंवर, कीर्ति वर्मा, कुनाल पटनायक, मेहंदी हसन, ऋषभ दुर्गाकर, एस. मोहन राव, सादिक रजा, शिखा रॉय, शोएब मोहम्मद, सुमित डहाट, विनय कुमार देवांगन ने नामांकन भरा है।

– दुर्ग शहर: यहां चुनावी समीकरण गजब है। दुर्ग शहर से अध्यक्ष के लिए छत्रपाल साहू (सोनू), अभिषेक जागृति, अहमद रजा, अजहर अली, आशुतोष वर्मा, आयुष शर्मा, हरीश देवांगन, गजेंद्र कोसरे (गोल्डी), गोपी सोनकर, जहीर खान, निशांत स्वर्णकार, पुष्पेंद्र साहू, सतीश रजक और शोएब मोहम्मद खान ने नामांकन भरा है।

– दुर्ग ग्रामीण: यहां भी मुकाबला रोचक हो सकता है। दुर्ग ग्रामीण से अध्यक्ष के लिए अमन सिंह, अशफाक अहमद, आदित्य तिवारी, आकाश गुप्ता, अमृत सिंह राजपूत, भोलू बांदे, छत्रानी साहू, डोमेंद्र कुमार, फिरोज खान, गायत्री वर्मा, जयंत देशमुख, किरण चंद्राकर, लता डहरिया, परविंदर सिंग, प्रशांत शुक्ला, सत्यप्रकाश कौशिक, सिद्धांत सिन्हा, सूरज कुर्रे, उमशांकर चंद्राकर ने नामांकन भरा है।


प्रदेश में आकाश और मोनू के बीच मुकाबला…
प्रदेश अध्यक्ष के लिए विधायक देवेंद्र यादव के पैनल से आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार होंगे और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के पैनल से आकाश (मोनू) अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट मांगेंगे। इस बार सबकुछ ऑनलाइन है। मेंबरशिप से लेकर वोटिंग भी ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी।

दुर्ग-भिलाई और ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष के लिए कवायद तेज
दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिले से अध्यक्ष के लिए भी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आपको बता दें कि दुर्ग ग्रामीण जिला में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां अहिवारा अध्यक्ष अमन सिंह ने दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भर दिया है। अमन के अलावा यहां से जिलाध्यक्ष के लिए जयंत देशमुख और असफाक समेत कई नाम है।

अमन के परफॉर्मेंस से ग्रामीण के युवाओं में जोश भी आया है। अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा इवेंट्स अमन ने ही किए। जबकि, एनएसयूआई से आगे बढ़कर युवा कांग्रेस की कमान संभालकर अहिवारा, जामुल, भिलाई-3 में कांग्रेस से युवाओं को जोड़ने का काम किया। असफाक भी लगातार क्षेत्र में युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। जयंत देशमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी भी सक्रियता है। वहीं दुर्ग शहर में छत्रपाल साहू (सोनू) और हरीश देवांगन ने आखिरी समय में नामांकन भरकर सबको चौंका दिया है।