युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान: विधायक देवेंद्र और सतनामी समाज के युवाओं के रिहाई के लिए मुहीम… कांग्रेसियों ने कहा- “साय की स्याही अन्याय के साथ, जनता की स्याही देवेंद्र के साथ”

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और राज्य सरकार पर राजनीति षडयंत्र का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने सुपेला गदा चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सरकार को चेतावनी दी कि यदि देवेंद्र यादव को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो आगे जाकर उग्र आंदोलन किए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विष्णु देव साय की सरकार की होगी।

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भिलाई और वैशालीनगर के हजारों युवाओं ने इस अभियान में शामिल हुए। अपने हस्ताक्षर से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और निर्दोषों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता और ख्यात से कुंठित होकर भाजपा की सरकार ने उन्हें बलोदाबाजार मामले में जबरिया फसा कर जेल में डाल दिया है। इससे भिलाई सहित प्रदेश भर के युवाओं में काफी आक्रोश है।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी, आदित्य सिंह जुल्फिकार सिद्दीकी, इमाम खान, अमन साव (सेठिया),अफरोज खान, सौरभ मिश्रा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, गुरलिन सिंह, मनीष तिवारी, फराज अहमद, आदिल राज, मोनू दोसांझ, निर्मल सिंह धारीवाल, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव, इंद्रजीत सिंह, सोहैल खान, चिरंजीव सिंह, जसमीत सिंह, लक्की साहू, साय किरण, एकांत साहू, भास्कर दुबे, प्रिंस दोसांझ, अमन रेखी, रौनक भाटिया, प्रशांत चौधरी,सतनाम सिंह, डब्लू यादव, राम यादव, आसिफ खान,करण रेखि, अशफाक अंसारी, हनी अंबाडे, वासु पांडे,संगम यादव, सलाम अंसारी, आशु, बासु, शिवम राजपूत, सम्यक, सुधांशु, दीपक जांगड़े, आर्यन, रवि, बॉबी, अमृत, संतोष के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...