CG – 2 ASI सस्पेंड: गणेश उत्सव कार्यक्रम में उधम मचा रहा था युवक… पुलिस ने सरेराह पीटा… किसी ने वीडियो कर दिया वायरल, SP ने लिया एक्शन

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दीपका थाना में पदस्थ दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि गेवरा स्टेडियम में गणेशोत्सव पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए एएसआई की ड्यूटी लगायी गयी थी। आरोप है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक बाइक सवार द्वारा मौके पर उधर मचाते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित की जा रही थी। जिसे दोनों एएसआई ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियों वायरल होने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षे्रत्र की है। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को दीपका थानांतर्गत गेवरा स्टेडियम में गणेशोत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समिति द्धारा दीपका थाना में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता के लिए आवेदन दिया गया था। दीपका थाना प्रभारी द्वारा उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था के लिए एएसआई जितेश सिंह और खगेश राठौर की ड्यूटी लगायी गयी थी। लेकिन कार्य्रकम स्थल पर दोनों एएसआई समय पर नही पहुंचे।

रात के वक्त समिति द्वारा दीपका थाना प्रभारी को कार्यक्रम स्थल पर एक बाइकर्स द्वारा उधम मचाने की जानकारी दी गयी। इस सूचना के बाद दोनों एएसआई तत्काल मौके पर पहुंचे और कानून व्यवस्था निर्मित कर रहे बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी। इस घटना का किसी ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई जितेश सिंह और खगेश राठौर को निलंबित करतेह हुए लाइन अटैच कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...